Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Life-threatening attack on a Circle Officer inside a police station strangled and assaulted

बिहार: थाने में अंचलाधिकारी पर जानलेवा हमला, गला दबाकर मारपीट; किसपर लगा आरोप, आगे क्या हुआ?

Sat, 28 Nov 2026 03:12 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 03:12 PM IST
सार

बक्सर के तिलक राय के हाता थाना परिसर में जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान सिमरी के सीओ भगवती शंकर पांडेय पर हमला किया गया। आरोपी यशोदेव यादव ने कथित तौर पर उनका गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar: Life-threatening attack on a Circle Officer inside a police station strangled and assaulted
पुलिस के साथ ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के तिलक राय के हाता थाना परिसर में जमीन विवाद को लेकर आयोजित सुनवाई के दौरान सिमरी के अंचलाधिकारी (सीओ) भगवती शंकर पांडेय पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए हो रही बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सीओ के साथ मारपीट की और उनका गला दबाने की कोशिश की। घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ लिया। घायल सीओ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानिकपुर निवासी यशोदेव यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन

भूमि विवाद में फैसले को लेकर था तनाव
जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गांव के रामबचन यादव और ओमप्रकाश यादव के बीच करीब 4 बीघा 16 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले शनिवार को जनता दरबार में इस मामले की सुनवाई हुई थी। उस दौरान एक पक्ष की ओर से जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर दूसरे पक्ष के समर्थन में निर्णय लिया गया था। साथ ही असंतुष्ट पक्ष को न्यायालय जाने की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन

इसी फैसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। गुरुवार की रात विवादित जमीन पर खेती करने की कोशिश किए जाने की सूचना प्रशासन को मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष के आग्रह पर शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया। यहां मामले को सुलझाने के लिए बातचीत की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान भड़का आरोपी
थाना परिसर में बातचीत के दौरान सीओ ने दोनों पक्षों को कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह दी। आरोप है कि इससे नाराज यशोदेव यादव ने सुनवाई से संबंधित कागजात फाड़ दिए और सीओ के साथ गाली-गलौज करते हुए उनका गला दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल बीच-बचाव किया और आरोपी को पकड़ लिया।

आठ धाराओं में प्राथमिकी, जेल भेजने की तैयारी
सीओ के लिखित आवेदन पर 27 नवंबर को तिलक राय के हाता थाना में कांड संख्या 126/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की आठ धाराओं 126(2), 115(2), 352, 351(3), 132, 221, 324(2) और 109 के तहत आरोप लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed