Bihar Bhumi Survey: सर्वे में जमीन गड़बड़ी के नाम पर खेल, कहीं रिश्वत तो कहीं ठगी
बांका में जमीन सर्वे से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में निगरानी विभाग ने एक सर्वे अमीन आदित्य कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

सर्वे में जमीन गड़बड़ी के नाम पर खेल, कहीं रिश्वत तो कहीं ठगी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, चांदन (बांका)। जमीन सर्वे (Bihar Land Survey) से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को निगरानी विभाग द्वारा सर्वे अमीन आदित्य कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद भूमि सर्वे व्यवस्था एक बार फिर घेरे में आ गई है।
खासकर कटोरिया, चांदन, बेलहर सहित अन्य प्रखंडों में जमकर लाखों का खेला इस खेल में हो रहा है। पिछले दिनों पंजवारा के कई लोगों ने बांका विधायक रामनारायण मंडल से पांच-पांच हजार रुपये घूस लेकर जमीन संबंधी गलती सुधार की है। उक्त प्रखंडों में यह खेल जमकर हो रहा है। खासकर युवा अमीन इसमें सबसे अधिक लगे हुए हैं।
चांदन में यह निगरानी विभाग की तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। करीब दो वर्ष पूर्व थाना के एक एसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए थे।
वहीं, पांच वर्ष पहले राजस्व कर्मचारी भृगुनंदन साह भी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसके बावजूद लोगों का आरोप है कि सरकारी कार्यालयों में बिना चढ़ावे के काम कराना अब भी मुश्किल बना हुआ है।
लगते रहे हैं आरोप
जदयू नेता ओंकार यादव ने कहा कि कटोरिया, चांदन सहित अन्य प्रखंडों में सर्वे कार्यों में तैनात कई कर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं।
सिलजोरी पंचायत में भी पूर्व में एक सर्वे अमीन पर दस से बीस हजार रुपये तक मांगने का आरोप लगा था। कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने उसे घंटों बंधक तक बना लिया था।
थाना को पत्र भेजा
कटोरिया अंचलाधिकारी ने गनौरा मौजा की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण रोकने के लिए थाना को पत्र भेजा है। आरोप है कि रोक के बावजूद रात में निर्माण जारी है।
मालानडीह गांव की राधा कुमारी देवी ने एक व्यक्ति पर खुद को सरकारी अमीन बताकर जमीन सर्वे के नाम पर पांच हजार रुपये ठगने तथा विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
जदयू नेता ओंकार ने कहा कि लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद किसानों और रैयतों ने भूमि सर्वे, दाखिल-खारिज और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने, कर्मियों की जवाबदेही तय करने करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत जिला के प्रभारी मंत्री सह भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की बदनामी हो रही है।
ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही सर्वे अमीन द्वारा पैसे लेने संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद निगरानी ने कार्रवाई कर खबर को पुष्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें- BPSC शिक्षकों की 'सर्विस बुक' खोलने का आदेश जारी, बांका के 6 हजार शिक्षकों को राहत
यह भी पढ़ें- बांका में भ्रष्टाचार पर वार, भूमि सर्वे अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी ने की बड़ी कार्रवाई