Luxury EV Sales June 2026: देश में लोग जमकर खरीद रहे लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, एक साल में दोगुनी हुई बिक्री!
Luxury Electric Car Sales In June 2026: भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जून 2026 में देश में कुल 804 लग्जरी ईवी रजिस्टर हुईं, जो पिछले साल जून की 391 यूनिट्स के मुकाबले 105.6% ज्यादा हैं। बीएमडब्ल्यू ने सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया। मर्सिडीज-बेंज दूसरे, वोल्वो तीसरे और टेस्ला चौथे स्थान पर रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बाजार में अब सिर्फ आम इलेक्ट्रिक कारों की ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की शानदार लग्जरी ईवी की भी भारी डिमांड है। ताजा सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों में महंगी इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जून 2026 के आंकड़ों को देखें तो लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट ने सालाना आधार पर 105% से ज्यादा की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है।
एक नजर कुल बिक्री के आंकड़ों पर:
जून 2025 में बिक्री: सिर्फ 391 गाड़ियां
जून 2026 में बिक्री: 804 गाड़ियां
पिछले साल के मुकाबले इस साल लग्जरी ईवी की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।
जून 2026 में किस कंपनी ने बेचीं कितनी इलेक्ट्रिक कारें?
आइए देखते हैं किस कंपनी का मार्केट पर कितना दबदबा रहा:
BMW (बीएमडब्ल्यू)
लग्जरी ईवी सेगमेंट में जर्मनी की इस कंपनी का एकतरफा राज है। बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर BMW ने जून में 489 कारें बेचीं हैं। पूरे बाजार के 60.8% हिस्से पर अकेले बीएमडब्ल्यू का कब्जा है। पिछले साल जून में कंपनी ने 242 कारें बेची थीं।
Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज)
मर्सिडीज ने भी 107.1% की बेहतरीन सालाना ग्रोथ हासिल करते हुए जून में 234 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं। बाजार में फिलहाल इसका लगभग 29% शेयर है।
Volvo (वॉल्वो)
सेल्स चार्ट में वॉल्वो तीसरे पायदान पर है। कंपनी ने कुल 36 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल 29 यूनिट्स के मुकाबले 24.1% ज्यादा है। कुल बिक्री में वॉल्वो की हिस्सेदारी 4.5% रही।
Tesla (टेस्ला)
अमेरिकी दिग्गज कंपनी टेस्ला ने भी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। पिछले साल जून में जहां कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी थी, वहीं इस बार टेस्ला ने 35 गाड़ियां बेची हैं। यह 4.4% मार्केट शेयर के साथ चौथे नंबर पर है।
अन्य ब्रांड्स
- पोर्श: 8 कारों की बिक्री और 1% मार्केट शेयर के साथ पांचवें नंबर पर रही।
- ऑडी: जून 2026 में कंपनी की केवल 1 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बिकी।
- लोटस: ऑडी की तरह ही लोटस ने भी पूरे महीने में सिर्फ 1 ईवी बेची।
कुल मिलाकर, भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का भविष्य काफी शानदार नजर आ रहा है और आने वाले समय में इन शानदार गाड़ियों की डिमांड और भी बढ़ने की उम्मीद है।