Citroen eC3X EV भारत में लॉन्च हुई, 300 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली गाड़ी की कितनी है कीमत
वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से eC3X को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कि ...और पढ़ें

HighLights
Citroen eC3X EV भारत में लॉन्च हुई
29.2 KWh बैटरी से 300 किमी की रेंज
शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये, बुकिंग शुरू
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में नई ईवी के तौर पर Citroen eC3X को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस कार में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई Citroen eC3X
सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में नई ईवी के तौर पर ईसी3 एक्स को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से हाल में ही इस गाड़ी के टीजर सोशल मीडिया पर जारी किए गए थे।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फॉग लाइट, 15 इंच अलॉय व्हील्स,10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, लेदरेट सीट, वायरलैस मोबाइल चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, डैशकैम, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स को दिया गया है।
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
सिट्रॉएन की ओर से इस ईवी में 29.2 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज के बाद 300 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। इसमें दी गई मोटर से 57 हॉर्स पावर के साथ 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में 57 मिनट लगते हैं।
खबरें और भी
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस गाड़ी को BaaS के साथ भी ऑफर किया गया है। इसके साथ गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये रखी गई है। जिसके साथ हर किलोमीटर के लिए 2.26 रुपये देने होंगे। बैटरी के साथ इस ईवी की एक्स शोरूम कीमत 10.25 लाख रुपये है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी की बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में सिट्रॉएन की इस गाड़ी का मुकाबला Tata Tiago EV, Tata Punch EV, MG Comet EV जैसी ईवी के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- नीलाम होने जा रही Maserati Ag GCS, विंटेज कार में ऐसा क्या है खास जो लोग करोड़ों रुपये लुटाने को तैयार!