Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Sierra EV का पहला टीजर हुआ जारी, किस दिन होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे फीचर्स

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 05:03 PM (IST)

    TATA Sierra EV: टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Sierra EV को लॉन्च करने जा रही है जिसका टीजर जारी हो चुका है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में Tiago EV को लॉन्च करने के बाद TATA Motors अब Sierra EV के साथ भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपने सबसे बड़े कदम उठाने जा रही है। यह TATA Motors की 7वीं इलेक्ट्रिक कार है जिसके बाद अब सिर्फ Safari और Altroz ही ऐसी कारें बची हैं जिनका इलेक्ट्रिक मॉडल नहीं है।

    लॉन्च की तारीख

    कंपनी द्वारा 30 जून के Sierra EV लॉन्च किए जाने की उम्मीद है जो इस ब्रांड के इलेक्ट्रिक गाड़ियों के सफर में बड़ी उपलब्धि हो सकती है। लॉन्च से ठीक पहले Sierra EV का पहला टीजर जारी कर दिया गया है। यह कार Sierra के मुख्य डिजाइन को बरकरार रखेगी लेकिन इसमें कुछ खास इलेक्ट्रिक गाड़ियों वाले डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे।

    फीचर्स और बैटरी

    Sierra EV और Curvv EV एक ही कंपनी की गाड़ियां हैं इसलिए Sierra EV में भी उसी के जैसी बैटरी और फीचर्स मिलेंगे। इसमें 55kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसके अलावा, इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, तीन स्क्रीन वाला ले-आउट और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sierra EV में AWD सिस्टम भी मिल सकता है लेकिन अभी तक इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

    केबिन और फीचर्स

    टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से Sierra EV के केबिन की कई जानकारियां मिलती हैं। इसके सस्ते वेरिएंट में भी एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई दे रहा है जो कि 12.3 इंच का हो सकता है। साथ ही, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलने की उम्मीद है। इसके महंगे वेरिएंट में पेट्रोल-डीजल मॉडल की तरह ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    क्या-क्या होंगे फीचर्स?

    इस कार में आपको 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइव सिलेक्टर और कई ड्राइव मोड्स मिलने की संभावना है। इस SUV में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, डॉल्बी एटमॉस के साथ 12-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, डुउल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

    किससे होगा मुकाबला?

    बाराज में सिएरा ईवी का मुकाबला Maruti E-Vitara, Hundai Creta Electric, Kia Carens Clavis EV, Toyota eBella, Mahindra BE6, MG ZS EV जैसी गाड़ियों से होगा।

    यह भी पढ़ें- क्या i-CNG विकल्प के साथ लॉन्च होगी TATA Sierra, टेस्टिंग के दौरान दिखा नया मॉडल