फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्मुज पर ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव: बोला- गलतियां मानो और वादे निभाओ; ट्रंप परमाणु हथियार पर अभी भी अड़े

Sun, 22 Nov 2026 02:14 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, तेहरान

सार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उचित शर्तें मानने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना मुश्किल नहीं है। ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की बात दोहराई।
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप उचित शर्तें मान लेता है तो होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलना मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान निकालने के लिए वॉशिंगटन को अपनी गलतियां स्वीकार करनी होंगी और पहले किए गए वादों को पूरा करना होगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते का उद्देश्य उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा।
विज्ञापन


अमेरिका उचित शर्तें माने तो खुल सकता है होर्मुज जलडमरूमध्य
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में कोई बड़ी कठिनाई नहीं है, बशर्ते अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत उचित शर्तों को स्वीकार करे। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने कहा कि संकट का समाधान तभी संभव है, जब अमेरिका अपनी गलतियों को स्वीकार करे और पहले किए गए वादों को पूरा करे। होर्मुज जलडमरूमध्य रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यहां तनाव का असर तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ सकता है।

गाजा के मुद्दे पर OIC की आपात बैठक बुलाने की मांग
ईरानी विदेश मंत्री ने गाजा की स्थिति पर चर्चा के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की आपात बैठक बुलाने की मांग भी की। उन्होंने गाजा में जारी हालात को 'मूक नरसंहार' बताया। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर मुस्लिम देशों को एक साथ आकर चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन


ट्रंप बोले- ईरान के साथ स्थायी समझौता करना चाहता हूं
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ ऐसा समझौता करना चाहते हैं, जो स्थायी हो। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह ऐसा समझौता करेंगे जो लंबे समय तक कायम रहे। उन्होंने कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देंगे।

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें ईरान में सत्ता परिवर्तन में कभी विशेष दिलचस्पी नहीं रही। हालांकि, उन्होंने ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर अमेरिकी हमलों को वहां की सत्ता व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव बताया।

ईरान के नए नेतृत्व को ट्रंप ने बताया ज्यादा समझदार
ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व को पहले के मुकाबले ज्यादा तर्कसंगत बताया, लेकिन बातचीत में उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान पहले भी समझौते करता रहा है और बाद में उनसे पीछे हट जाता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है। उन्होंने डर्टी बम बनाने की किसी भी कोशिश को रोकने की बात भी दोहराई।

होर्मुज पर अमेरिकी नौसेना के नियंत्रण का ट्रंप ने किया दावा
इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर नाकेबंदी कर रखी है। ट्रंप के मुताबिक, पिछले सप्ताह अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य से रिकॉर्ड मात्रा में तेल निकाला। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी है और अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें