फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी के अहम ठिकानों पर हूती का हमला जारी: यमन के समूह का दावा, 'ऑयल रिफाइनरी और रडार सिस्टम को बनाया निशाना'

Mon, 23 Nov 2026 07:49 AM IST
पवन पांडेय आईएएनएस, सना

सार

हूती समूह ने सऊदी अरब की राबिघ तेल रिफाइनरी और रियाद के दक्षिण में स्थित रडार केंद्र पर हमले का दावा किया है। हूती प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों ठिकानों को दो सैन्य अभियानों में निशाना बनाया गया। हालांकि, हमले और नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, यमन के होदेइदाह शहर में सऊदी हवाई हमलों की खबर है।
विज्ञापन
सऊदी अरब के प्रतिष्ठानों पर हूती का हमला - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन के हूती समूह ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। उनके मुताबिक, सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित एक तेल रिफाइनरी और राजधानी रियाद के दक्षिण में मौजूद एक रडार फैसिलिटी को निशाना बनाया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब सीमा पार शत्रुता बढ़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट किए बयान में, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि दो अभियान चलाए गए थे। पहले ऑपरेशन में लाल सागर तट पर स्थित राबिघ तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और दावा किया कि यह 'सीधा निशाना था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एनवीडिया विवाद: एलिस हुआंग और उनकी कंपनी मेगास्पीड जांच के दायरे में, अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने की पुष्टि

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे ऑपरेशन में रियाद के दक्षिण में वादी अद-दवासिर स्थित एक रडार केंद्र को दो चरणों में निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन में 'काफी सफलता मिली'। सरिया ने इस्तेमाल किए गए हथियारों या हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। हाल के दिनों में, हूती लड़ाकों ने सऊदी हवाई अड्डों, तेल प्रतिष्ठानों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है। वहीं, हूती मीडिया ने यमन भर में सऊदी हवाई हमलों के तेज होने की खबर दी है।
विज्ञापन


ये ऑपरेशन ऐसे समय में हुए हैं जब हूती और सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन वाली यमन की सरकारी सेनाओं के बीच लड़ाई तेज हो गई है। हूती-संचालित 'अल-मसीराह टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले शनिवार शाम को सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में कई हवाई हमले किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM मोदी-बालेंद्र शाह की आज अहम मुलाकात: अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक का होगा उद्घाटन; कई बड़े समझौतों पर लगेगी मुहर

चैनल ने इन हमलों को 'सऊदी आक्रामकता' करार दिया, लेकिन इसमें हताहतों या नुकसान के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया। एक स्थानीय निवासी ने सिन्हुआ को बताया कि शहर में पांच से अधिक जोरदार धमाके हुए, जबकि लड़ाकू विमान ऊपर उड़ान भरते रहे। निवासी ने कहा, 'धमाके बहुत तेज थे, और हम अभी भी अपने ऊपर विमानों की आवाज सुन सकते थे'। यमन 2014 के आखिर से ही संघर्ष में उलझा हुआ है। उस समय हूती समूह ने सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सैन्य हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें