एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताला-बरंगाली मार्ग पर बेली ब्रिज शुरू, दो माह बाद भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

विशाल कुमार Updated Mon, 29 Jun 2026 05:07 PM IST

ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के ताला-बरंगाली मोटर मार्ग पर नवनिर्मित बेली ब्रिज का सोमवार को विधायक आशा नौटियाल ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही करीब दो माह बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है। पुल शुरू होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों और तुंगनाथ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि 27 अप्रैल को लगातार भूधंसाव के चलते ताला-बरंगाली मोटर मार्ग के स्टील गार्डर पुल के दाहिने एबटमेंट के पास जमीन धंसने लगी थी। सुरक्षा के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। उस समय विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बेली ब्रिज बनाने का निर्णय लिया था। विधायक आशा नौटियाल ने पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद मौके का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने दो माह बाद बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर सोमवार से इसे यातायात के लिए खोल दिया। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि बेली ब्रिज शुरू होने से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आपातकालीन सेवाओं और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं पुल शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें