एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Video: अयोध्या में अनुकल्प मिश्रा भी था चंपत राय का भरोसेमंद

Akash Dwivedi Updated Mon, 06 Jul 2026 02:13 PM IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में है। अब तक राम शंकर यादव को ही चंपत राय का करीबी माना जाता था लेकिन जांच के दौरान यह पता चला है कि अनुकल्प मिश्रा भी उनके करीबियों में शामिल था। इसी वजह से उसे गणना कार्य के अलावा मंदिर के विभिन्न आयोजनों में व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी जाती थी। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई साक्ष्य भी मौजूद हैं। वर्ष प्रतिपदा समारोह में उसे व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि दीपावली पर होने वाले उत्सव में भी उसे बाकायदा परिचय पत्र जारी किया गया था। इन पर महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर होते थे। उसकी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की कई तस्वीरें मौजूद हैं, जो चंपत राय के अलावा भाजपा नेताओं से भी उसके संबंध की गहराई उजागर करती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें