एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अमृतसर को ट्रैफिक जाम से राहत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुल्तानविंड लिंक रोड ओवरब्रिज किया जनता को समर्पित

पवन कुमार Updated Mon, 29 Jun 2026 01:16 PM IST

अमृतसर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुल्तानविंड लिंक रोड पर बने नए ओवरब्रिज का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के चालू होने से सुल्तानविंड लिंक रोड जंक्शन पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी और शहर में यातायात अधिक सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि ओवरब्रिज की अनुमानित लागत 34.20 करोड़ रुपये थी, लेकिन सरकार ने इसे 22.68 करोड़ रुपये में पूरा कर करीब 11.52 करोड़ रुपये की बचत की है। उन्होंने कहा कि बचाई गई राशि को जनकल्याण और अन्य विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 985 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें वर्षा जल निकासी के लिए आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम और भूजल संरक्षण के उद्देश्य से रेन वाटर हार्वेस्टिंग वेल भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग और अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ता है। ऐसे में यह परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इस अवसर पर भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार सड़क और पुल निर्माण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 3100 खेल मैदान, करीब 3000 जिम और 1000 आम आदमी क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें