एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Video: लखनऊ के जूते-चप्पल के शोरूम के गोदाम में भीषण आग, चश्मदीदों ने जानें क्या कहा

Akash Dwivedi Updated Mon, 29 Jun 2026 01:09 PM IST

विकास नगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित मिस्टर फंकी शूज शोरूम में रविवार को भीषण आग लग गई। आग शोरूम के तीसरे तल पर बने गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में जूते-चप्पल का स्टॉक रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। पुलिस, बिजली विभाग, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। एहतियातन आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया गया। क्षेत्रीय पार्षद राघव राम तिवारी ने बताया कि शोरूम एक ही है और उसके तीसरे तल पर गोदाम बनाया गया था, जहां आग लगी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन और कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें