एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Video: कुर्सी रोड स्थित शोरूम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर

Akash Dwivedi Updated Mon, 29 Jun 2026 12:45 PM IST

विकास नगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित मिस्टर फंकी शूज के प्रथम तल पर रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस, बिजली विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर एसीपी गाजीपुर भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई, ताकि कोई और हादसा न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद किया जाएगा। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें