फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन में शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षा विभाग सोलन की ओर से प्राथमिक शिक्षकों के लिए निपुण योजना के तहत पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में सोलन शिक्षा खंड के 63 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की दक्षताओं को विकसित किया जा रहा है। निपुण कार्यशाला के संयोजक कमलदेव ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा स्तर के अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना है। इससे बच्चे पढ़ने, लिखने और गणितीय गणनाओं की मूलभूत क्षमताओं में दक्ष हो सकेंगे। कमलदेव ने कहा कि निपुण योजना का लक्ष्य बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत करना है और इसके लिए शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों की सीखने की जरूरतों को समझते हुए उन्हें सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका शैक्षणिक स्तर भी बेहतर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें