महावीर छपरा में एनएच-24 से राममनोहर लोहिया मार्ग, लिटिल स्कॉलर व फेनमेन स्कूल जाने वाला संपर्क मार्ग और बांसगांव-कुसमौल मार्ग जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इन सड़कों से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी हादसे का खतरा बना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के पदाधिकारियों और किसानों ने संबंधित अधिकारियों, सांसद व विधायक से दोनों सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।