एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कारोबारियों को घायल कर 1.10 लाख लूटे

ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 05 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

 कोन थानाक्षेत्र के कुड़वा जंगल में रविवार की रात असलहा सटाकर तीन बदमाशों ने दवा व्यापारी जितेंद्र उपाध्याय (38) और उसके सहयोगी शिवशंकर (20) से एक लाख दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने असलहे के बट से दोनों को घायल कर दिया। विंढमगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में दोनों ने प्राथमिक उपचार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



  रविवार की रात करीब आठ बजे दवा व्यवसायी जितेंद्र उपाध्याय कोन इलाके से तगादा करके अपने सहयोगी एवं ममेरे भाई शिवशंकर तिवारी के साथ बाइक से विंढमगंज स्थित घर जा रहे थे। कुड़वा मोड़ से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पीछे से ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गमछे से मुंह बांधे एक बदमाश ने असलहा तान दिया और दूसरा जितेंद्र से रुपये से भरा बैग छीनने लगा। बैग देने में आनाकानी करने पर एक बदमाश ने असलहे के बट से जितेंद्र के सिर और चेहरे पर वार कर दिया।

बचाने गए शिवशंकर को भी बदमाशों ने पीट दिया। इसके बाद रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दोनों युवक घायल हालत में ही बाइक से विंढमगंज स्थित एक अस्पताल पहुंचे। यहां से इलाज कराने के बाद जितेंद्र मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी और वाराणसी चले गए। जितेंद्र के मुताबिक बदमाश एक लाख दस हजार रुपये और कागजात लूट ले गए हैं। उधर, विंढमगंज और कोन पुलिस अपने-अपने सीमा क्षेत्र में घटना न होने की  बात कहते हुए पल्ला झाड़ने लगी। विंढमगंज पुलिस का कहना था कि घटना कोन थाना क्षेत्र में हुई है, फिर भी बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा   रही हैै। कोन पुलिस ने कहा कि लूट की घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें