एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फार्म हाउस के मकान को चोरों ने खंगाला

Updated Tue, 16 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला लाल बाग निवासी शिवकुमार का पचेंडा खुर्द में फार्म हाउस है। उसमें बाग के बीच एक मकान बनाया हुआ है, जिसमें जरूरत का सामान रखा था। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात में चोर छत के रास्ते से मकान में घुस गए और रोशनदान तोड़कर कमरे में रखी बाग में छिड़कने की कीटनाशक दवाई, स्प्रे मशीन, सिमेंट के कट्टे, बाल्टी, ट्यूब समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत कई लाख रुपये बताई है। सोमवार सुबह जब वह फार्म हाउस पहुंचा, तो उसे चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम से 25 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। एटीएम बदल कर रुपये निकालने वाले गिरोह के सदस्य ने एक महिला का एटीएम बदल कर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दे दी गई है। आदर्श कालोनी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक एटीएम से रुपये निकालने गई थी। किसी कारण से रुपये नहीं निकले। वहां खड़े एक युवक ने मदद की बात करते हुए एटीएम लिया और पासवर्ड की जानकारी ले दी। इसी दौरान उसने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ समय बाद उसने उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि महावीर चौक उप केंद्र को डबल सर्किल बनाने के कारण मंगलवार और बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खालापार, किदवईनगर, आवास विकास, सरकुलर रोड, रेलवे रोड, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, साकेत कालोनी, जाट कालोनी, पुरुषार्थी कालोनी, धर्मपुुरी आदि इलाको बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


सुरक्षा की गुहार लगाई
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर निवासी मोहम्मद दिलशाद ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि वह एक मर्डर केस में चश्मदीद गवाह है। आरोपी जेल में बंद है, जो उसे गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दिलवा रहे है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें