एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Weather Update: एक दिन भी न टिकी बारिश की राहत, धूप निकली, उमस ने रुलाया, पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल

Sun, 05 Jul 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: हीट इंडेक्स 42 पर पहुंचा। पारा 37.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन की तेज मानसूनी बारिश के बाद उमस तेज हो गई। हीट इंडेक्स बढ़कर 42 डिग्री हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा लेकिन लोगों को 42 डिग्री की गर्मी लगी। अधिकतम तापमान चार जुलाई के सामान्य औसत से 0.8 डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन तक बादल छाए रहने और स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक वेट बल्ब तापमान सामान्य 23.6 डिग्री से बढ़कर 29.8 डिग्री हो गया। वेट बल्ब तापमान बढ़ने से सामान्य से अधिक गर्मी महसूस होती है। ड्राई बल्ब इंडेक्स घटा है। इससे पसीना निकलने पर वाष्पीकृत नहीं हो पा रहा है। इसी को पसीने वाली गर्मी कहते हैं। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई है।

विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तेज धूप निकलने की वजह से शनिवार को दोपहर की नमी शुक्रवार की तुलना में दो प्रतिशत घटकर 57 फीसदी हो गई।
विज्ञापन

सुबह की नमी 15 फीसदी घटकर 98 से 83 प्रतिशत हो गई। एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार बारिश कम होने के साथ तापमान सामान्य औसत से अधिक रहेगा।

तापमान
अधिकतम-37.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें