एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अन्ना के झुंड ने चट की पांच बीघा की मटर

कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सरावन। थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली में गुरुवार रात एक बार फिर अन्ना मवेशियों ने कहर बरपाकर एक किसान की 5 बीघा में बोई मटर की फसल को नष्ट कर दिया। क्षेत्र में आए दिन हो रही अन्ना की घटनाओं से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दे कि प्रशासन के तमाम निर्देशों के बाद भी किसानों को अन्ना समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही है। एक तरफ अधिकारी कागजों में अभियान चला रहे है तो वहीं दूसरी ओर आए दिन अन्ना किसी न किसी किसान के खेत को निशाना बनाकर फसलों को नष्ट कर रहे है। ग्राम पंचायत सरावन के मजरा खितौली अभी एक सप्ताह पूर्व अन्ना के झुंड ने करीब 22 बीघा की फसल को नष्ट कर दिया था, किसान अभी उस नुकसान को भूले भी नहीं दे कि गुरुवार रात फिर अन्ना के झुंड ने कहर बरपाकर गांव के किसान मनोज कुमार पुत्र बुद्धलाल कुशवाहा की 5 बीघा मटर चट कर दिया।
किसान मनोज कुमार ने बताया की एक माह पहले मटर बोई थी। रोज रखवाली करता था, कल रात अचानक आंख लग गई और अन्ना जानवरों ने पूरा खेत चर लिया। वहीं गांव के किसान विनोद, महेन्द्र, संजीवन व अरविंद्र का कहना है कि सरावन सहित आसपास के गांवों में करीब एक हजार की तादाद में अन्ना जानवरों का झुंड हैं, जो दिन रात किसानों की फसलों को नष्ट कर देता है। वहीं जब किसान आक्रोशित होकर इन जानवारों को सरकारी स्कूलों में बंद कर देते है तो प्रशासन उनके खिलाफ मुकदमा लिखा देता है। अब ऐसे मे किसान करे तो क्या करे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें