फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना 2027: 30 नवंबर तक पोर्टल पर खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, भरने होंगे 40 सवालों के सही जवाब

Sun, 29 Nov 2026 11:14 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इन दिनों जनगणना चल रही है। सभी से 30 नवंबर तक स्वगणना पोर्टल पर परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की अपील की जा रही है। पोर्टल पर 40 सवालों के जवाब देने के बाद स्वगणना आईडी (एसई आईडी) को सुरक्षित रखना चाहिए।
विज्ञापन
जनगणना 2027 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना-2027 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को हाथरस जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जनपदवासियों से 30 नवंबर तक स्वगणना पोर्टल पर परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक दिसंबर से घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन


डीएम सत्यप्रकाश पटेल ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। जिलेवासी 30 नवंबर तक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं और अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर पूछे गए सभी 40 सवालों के सही जवाब भरने के बाद मिलने वाली स्वगणना आईडी (एसई आईडी) को सुरक्षित रखें। 

उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान नागरिक प्रगणकों को पूरा सहयोग दें और परिवार से संबंधित सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें