एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तमंचे के बल पर 49 हजार की लूट, जान से मारने की धमकी

लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फखरपुर (बहराइच)। बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे ग्रामीण से बदमाशों ने रास्ते में रोककर कट्टे की नोंक पर रकम लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। रात में खाना न बनने पर ग्रामीणों ने कारण पूछा तो ग्रामीण फफक कर रो उठा और आपबीती सुनाई। घटना के बाद लोगों ने सूचना डायल 112 व थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के तखवा गांव निवासी बालक राम गुप्ता पुत्र छोटे लाल गुप्ता ने बुधवार को इंडियन बैंक शाखा नंदवल से 49 हजार रुपये निकाले थे। वह पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने बेदौरा चौराहे से रमवापुर जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास कट्टे की नोंक पर ग्रामीण को रोक लिया और पैसे को छीन लिए। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बताया जाता है कि ग्रामीण डर के कारण घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बता सका, लेकिन जब बुधवार रात घर में चूल्हा नहीं जला तो पड़ोसियों ने पूछा। इस पर पीड़ित ने रोते हुए आपबीती सुनाई जिस पर ग्रामीणों ने सूचना डायल 112 व फखरपुर थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। पूछताछ में पीड़ित सही से कुछ बता नहीं पा रहा है। फिर भी हर पहलू पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें