एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अमरोहा में तिगरी मेला शुरू होने से पहले ही सड़क हुई खराब

ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला। Updated Sun, 11 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
तिगरी मेले में रखा झूले का सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

तिगरी मेले की तैयारियां अधूरी है और मेले में झूले आदि का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। मेले में बनी सड़कों की हालत बदतर है, इसका खामियाजा श्रृद्धालुओं को भुगतना पडेगा। मेले में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने ठेकेदारों को फटकार लगाई और दोबारा से सड़क बनाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तिगरी मेले का मुख्य स्नान 23 नवंबर की सुबह को होना है। मेले में श्रृद्धालु सात से आठ दिन पहले ही पहुंचना शुरू हो जाते है। जिला पंचायत भी 14 नवंबर तक तिगरी मेले की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दे रखे है। लेकिन मेले की स्थिति को देखते हुए यथा समय तक काम पूरा हो पाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। सड़के अधूरी पड़ी है, खेतों में फसल खड़ी, घाटों के पर्याप्त स्थान नहीं है और मेला में दुकानदार व खेल तमाशे वालों का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में मेला आधी अधूरी तैयारियों के साथ शुरू करना पड़ सकता है।  

अभी मेला शुरू भी नहीं हुआ है। मेले में केवल काम करने वाली टीमें पहुंच रही है। सदर, गंगा रोड यानि वीआईपी रोड्र ट्रैक्टर रोड लगभग  बनाई जा चुकी है। घाट तक सदर रोड व रास्ते में कई स्थानों पर वीआईपी रोड का बुरा हाल है। अभी वाहनों का ठीक से आवागमन शुरू भी नहीं हुआ है और सड़क में धूल उड़नी शुरू हो गई। दुपहिया वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।  
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें