अलीगढ़ में चल रहे विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर मुख्य अभियंता पर कार्रवाई करते हुए कार्यमुक्त कर दिया है। उनका स्थानांतरण नगरीय निकाय निदेशालय की तकनीकी सेल, लखनऊ में किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और विभागीय लापरवाही पर अलीगढ़ नगर निगम में तैनात मुख्य अभियंता (सीई) सिविल भूपेश कुमार सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें शासन के नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध (अटैच) किया गया है। अधिशासी अभियंता (निर्माण) आशीष शुक्ला को तत्काल प्रभाव से प्रभारी मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सीएम ग्रिड परियोजना में पर्यवेक्षण के अभाव और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना भी कार्रवाई की वजह बनी है। कार्यप्रणाली में निरंकुशता को भी कार्रवाई का आधार बताया गया है। नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिशासी अभियंता (निर्माण) बिजेंद्र पाल सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें नगर निगम के चारों जोन में अधिशासी अभियंताओं के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि निर्माण कार्यों की निगरानी और विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शासनादेश के क्रम में मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह का स्थानांतरण नगरीय निकाय निदेशालय की तकनीकी सेल, लखनऊ में किया गया है। उन्हें 26 नवंबर दोपहर से नगर निगम अलीगढ़ के मुख्य अभियंता (सिविल) के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही, शिथिलता और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।