एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एनएचआरएम जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित 9 मिले संक्रमित

आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को एनएचआरएम के जिला प्रबंधक सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 489 हो गया है। इसमें से 162 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना की जांच कराई। इसमें एनएचआएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा सोरों में 6 और कासगंज में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई।
विभाग की टीम ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री तलाशी जा रही है ताकि उनकी भी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
489 कुल संक्रमित
162 सक्रिय मरीज
327 मरीज ठीक हुए
मंगलवार को नौ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें