धर्मशाला में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने।
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा विधायकों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर हिमाचल को बेचने के आरोप लगाए। कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री विधानसभा लॉबी में एकजुट हुए। उन्होंने भाजपा के विरुद्ध लगातार नारेबाजी की। इसके बाद हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सभी नेता नारेबाजी करते हुए विधानसभा भवन की ओर आगे बढ़े। इस प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए करों के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा केवल प्रस्ताव पेश कर रही है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा करने से बच रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने हिमाचल का ईमान बेचा और सत्ता में हिमाचल का स्वाभिमान को नीलाम किया।