देव दीपावली पर काशी के घाटों पर भव्य नजारा दिखा। गंगा घाटों, कुंडों, सरोवरों पर 21 लाख दीये जले। 2100 ड्रोन से आसमान में शिव तांडव दिखा। वहीं दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने महाआरती की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इस देव दीपावली काशी में पहली बार 51 गंगा घाटों पर एक साथ गंगा आरती हुई। मां गंगा की आराधना की गई। मंत्र पढ़े गए। पहली बार ही 2100 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़े। पहली बार आठ इंच के विशेष आतिशबाजी शेल का इस्तेमाल किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
वाराणसी में देव दीपावली
- फोटो : महमूद खान
अस्सी और दशाश्वमेध घाट... शंखनाद, घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती
काशी के 51 प्रमुख घाटों पर एक साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। आदि केशव घाट से सामने घाट तक गंगा के अर्धचंद्राकार तट पर आरती के दौरान शंखनाद, घंटियों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामघाट पर पहली बार गंगा आरती हुई।
विज्ञापन
3 of 7
वाराणसी में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी का नजारा कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर अलग ही दिखा। रंग बिरंगी रोशनी से नहाया घाट और गंगा की लहरों पर झिलमिलाते दीप जैसे मानो गंगा के गले में हार पहनाएं हो। अस्सी, तुलसी, भदैनी से चेतसिंह घाट तक सिर्फ मस्तकों का झुंड ही दिखा।
4 of 7
वाराणसी में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
लेजर शो शुरु होने से पहले ही एक दूसरे घाटों की सीमा पर तैनात भेलूपुर पुलिस ने भीड़ रोक दी। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष महाआरती कराई गई। इसमें 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने हिस्सा लिया। देव कन्याओं ने ऋद्धि और सिद्धि का स्वरूप प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
5 of 7
वाराणसी में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
दीपों की लौ, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और डमरू की गूंज के बीच मां गंगा की आरती हुई। केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अनुसार, इस वर्ष काशी के 84 घाटों पर 200 समितियों की ओर से दीपदान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
वाराणसी में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
गंगा उस पार रेती पर ड्रोन शो... 10 मिनट में दिखा भगवान शिव, महेश्वर सूत्र और शिव तांडव
इस बार सिर्फ गंगा के घाटों तक सीमित नहीं रही बल्कि आसमान भी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का कैनवास बन गया। चेत सिंह घाट के सामने गंगा पार रेती पर पहली बार 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से भव्य शो हुआ। करीब 10 मिनट तक चले इस प्रदर्शन में ड्रोन ने एक के बाद एक 15 अलग-अलग आकृतियां बनाकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रोमांचित किया।
आसमान में भगवान शिव की आकृति उभरी तो कहीं शिव तांडव और मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का दृश्य साकार हुआ। महेश्वर सूत्र को भी प्रदर्शित किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा काल भैरव की आकृतियां आसमान में दिखाई गईं। संगीत, हिंदी वॉयस ओवर और थ्री-डी एनिमेशन के समन्वय से तैयार प्रस्तुति में काशी की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सामने रखा गया।