एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें

Sat, 27 Jun 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के जलेसर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नया कंटेनर करंट के साथ धू-धू कर जल उठा। केबिन में फंसे दो चचेरे भाई करीब 20 मिनट तक चीखते रहे और मदद पहुंचने से पहले उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 10
कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस घर में नए वाहन के आने की खुशियां मनाई जा रहीं थीं। चार महीने बाद परिवार में विवाह समारोह होना था, वहां शुक्रवार शाम को नियति ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि पूरा गांव आंसुओं में डूब गया। जलेसर के मिसौली गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार दो सगे चचेरे भाइयों के लिए काल बन गया। आठ दिन पहले खरीदे गए कंटेनर में करंट दौड़ने से बंटी गौतम और उनके चचेरे भाई रमन की मौत हो गई। एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थियों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

घटना शाम करीब पांच बजे की है। गांव के रास्ते पर आम दिनों की तरह चहल-पहल थी। बंटी अपना नया कंटेनर लेकर गांव की ओर आ रहे थे। घर से महज 300 मीटर पहले अचानक गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की जद में आ गई। देखते ही देखते कंटेनर के टायरों से धुआं निकलने लगा और वह धू-धू कर जलने लगा। गाड़ी में करंट दौड़ता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मदद के लिए दौड़े लेकिन चारों तरफ फैले जानलेवा करंट के खौफ के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।



 
विज्ञापन

2 of 10
कंटेनर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों ने तुरंत बिजली सप्लाई कटवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद फॉल्ट होने के कारण सप्लाई खुद-ब-खुद बंद हुई। सूचना मिलते ही एसडीएम पीयूष रावत और सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में राहत कार्य शुरू कर कंटेनर के केबिन में फंसे दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

3 of 10
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों ने बंटी और रमन को मृत घोषित कर दिया। मृतक रमन उर्फ छोटू की इसी साल अक्टूबर माह में शादी होनी थी। घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं, कपड़े और सगाई की बातें हो रही थीं, लेकिन इस भयावह हादसे ने पल भर में सब कुछ उजाड़ दिया। परिवार के दो चिराग एक साथ बुझने से कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के हर शख्स की आंखें नम हैं।
 

4 of 10
कंटेनर में बैठे थे, झुलस गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन पहले यहीं से गुजरा था कंटेनर
बंटी तीन दिन पहले भी गांव से कंटेनर लेकर आगरा गए थे। तब इसी लाइन के नीचे से कंटेनर सकुशल गुजर गया था। तीन दिनों में तार झूल गए या फिर कमानी में काम कराने के कारण कंटेनर की ऊंचाई बढ़ गई। बंटी को अंदाजा भी नहीं था कि बिजली के तार उसके और परिवार के लिए काल बन जाएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 10
पुलिसकर्मी पूछताछ करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये बोले अधिकारी
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आगरा के अस्पताल में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी

 
विज्ञापन

6 of 10
विलाप करती मृतक की पत्नी और बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुआ हादसा 
जलेसर के गांव मिसौली के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। नया कंटेनर खरीदने के बाद परिवार गंगा स्नान के लिए जाने की तैयारी में था। गांव के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में कंटेनर आने से ट्रक स्वामी बंटी गौतम (40) और उसके आगरा के सती नगर, नराइच निवासी चचेरे भाई रमन उर्फ छोटू (32) की मौत हो गई। परिवार के छह लोग और झुलसे हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

 
विज्ञापन

7 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ दिन पहले खरीदा था कंटेनर
परिजनों के अनुसार, मूल रूप से मिसौली जलेसर निवासी बंटी गौतम पिछले कई वर्षों से ट्रक चलाते थे। उन्होंने आठ दिन पहले नया कंटेनर खरीदा था। शनिवार तड़के कंटेनर से परिवार समेत गंगा स्नान के लिए जाने की तैयारी थी। बंटी के चाचा घनश्याम का परिवार आगरा के सती नगर नराइच में रहता है। चाचा के परिवार को लेकर शुक्रवार शाम बंटी गांव के लिए चले।

 

8 of 10
जानकारी करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोग आगे बैठे थे 
कंटेनर में चाचा घनश्याम, चाची विमलेश, चचेरा भाई रमन उर्फ छोटू और परिवार के अन्य लोग ओमवती, हेमलता, सतीश गिरि निवासी सतीनगर आगरा बैठे थे। गांव से बंटी को पत्नी-बच्चों, माता-पिता को लेकर शनिवार तड़के गंगा घाट के लिए रवाना होना था। गांव में प्रवेश करने से पहले ही हाईटेंशन लाइन से कंटेनर छू गया। इससे कंटेनर में करंट दौड़ गया। कंटेनर के टायरों से धुआं उठता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। 


 

9 of 10
मृतक की पत्नी और बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 मिनट बाद फॉल्ट के कारण कटी लाइट
करीब 20 मिनट बाद फॉल्ट के कारण लाइट कट गई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। कंटेनर से लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बंटी और उसके चचेरे भाई रमन को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता-पिता की हालत गंभीर
रमन के माता-पिता घनश्याम और विमलेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सीएचसी पर उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें