एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

NCR के किसान का बेटा मायानगरी में मचा रहा धमाल, सीरियल ‘एक लक्ष्य’ में है लीड

ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना Updated Sat, 17 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
imran khan - फोटो : अमर उजाला

Next Article

कहते हैं अगर इंसान अपने मन से कुछ करने की ठान ले तो वह अपनी मंजिल को हासिल कर सकता है। ऐसा ही उदाहरण इमरान ने पेश किया है। अपने हौसले और जज्बात को कायम रख बुलंदियों पर पहुंचने वाला इमरान मायानगरी में अपना जलवा बिखेर रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
imran khan - फोटो : अमर उजाला
मेवात जिले के छोटे से गांव केराका के एक किसान के घर में जन्मे इमरान खान ने छोटे परदे पर धमाकेदार एंट्री से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेवात के लोगों को उम्मीद है कि एक दिन वह बॉलीवुड में भी अपना नाम रोशन करेगा। नेशनल चैनल पर दिखाए जानेे वाले ‘एक लक्ष्य’ सीरियल में वह मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन

3 of 7
imran khan - फोटो : अमर उजाला
सीरियल में उसका नाम एजाज है। उसकी इस कामयाबी से माता-पिता काफी उत्साहित हैं। युवा भी फूले नहीं समा रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक सीरियलों में काम करने पर इमरान को दूसरी बार मुस्लिम लड़के का किरदार निभाने का मौका मिला है। इमरान ने फोन पर बताया कि एक लक्ष्य सीरियल में उसका मुख्य किरदार है। इसकी हीरोइन गीतांजलि हैं, जो टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार हैं।

4 of 7
imran khan - फोटो : अमर उजाला
इन सीरियलों में कर चुके हैं काम - इससे पहले इमरान जोधा अकबर, दिया और बाती हम, कुबूल है, चंद्र नंदिनी, सावधान इंडिया सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, ससुराल सिमर का, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, प्रीतम प्यारे और वो, बेहद, ये हैं मोहब्बतें, पवित्र बंधन, बढ़ो बहू, फियर फाइल्स जैसे देश के 30 से अधिक प्रमुख धारावाहिकों में अच्छे किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
imran khan - फोटो : अमर उजाला
कई तरह के किरदार निभाए- इंस्पेक्टर, वकील, डॉक्टर, टपोरी, गुंडा, देसी जाट, बंगाली बाबू, निर्धन व्यक्ति, सुरक्षा मंत्री, रॉ ऑफिसर, पंडित, मौलवी, बार टेंडर, ड्राइवर, कोतवाल, कॉलेज स्टूडेंट व लेक्चरर तक के करीब 30 से अधिक किरदार का अभिनय किया है।
विज्ञापन

6 of 7
imran khan - फोटो : अमर उजाला
एक्टर बनने का सपना लेकर गया था मुंबई - खान ने बताया कि वह 5 वर्ष पहले मेवात से मुंबई एक्टर बनने का सपना लेकर आया था। शुरुआती 2 साल तक काम नहीं मिला। लखनऊ व मुंबई में थिएटर किया। कई स्टेज शो के लिए सम्मान मिला। एक्टिंग गुरु राजेंद्र तिवारी उन्हे अभिनय सिखा सिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
imran khan - फोटो : अमर उजाला
मेवात में स्टेज शो करने की इच्छा- इमरान का कहना है कि मेवात में स्टेज शो करने की ख्वाहिश है ताकि मेवात के लोग कुछ नई चीजों के बारे में जानें, जिसके लिए मेवात के सामाजिक और राजनीतिक लोगों से बात चल रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें