बरवाला में संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर चल रही खींचतान को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
2 of 12
सतलोक आश्रम में जाने के लिए एक ही मुख्यद्वार है। इस द्वार पर महिलाएं,
बच्चे और पुरुष ढेरा जमाए हुए हैं तथा छतों पर भी अनुयायी सुरक्षा में
तैनात हैं।
विज्ञापन
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
3 of 12
अलग-अलग स्थानों से बरवाला पहुंच रहे संत रामपाल के समर्थकों को बरवाला पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
4 of 12
संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस खुफिया रणनीति बनाने में लगी हुई
है। इस रणनीति को वह किसी भी कीमत पर उजागर नहीं होने देना चाहती है।
प्रदेश के 16 आईपीएस अधिकारियों को रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
5 of 12
बरवाला में रामपाल महाराज प्रकरण को लेकर रंगरूट तथा रैपिड एक्शन फोर्स के
जवान यहां पहुंचने लगे हैं। उन्हें विभिन्न मंदिरों तथा धर्मशालाओं में
ठहराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें जरूरत के हिसाब से बरवाला
भेजा जाएगा।
विज्ञापन
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
6 of 12
बरवाला में संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए
राजकीय रेलवे पुलिस तथा जींद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
अलग-अलग स्थानों से बरवाला पहुंच रहे संत रामपाल के समर्थकों को बरवाला
पहुंचने से रोकने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
7 of 12
जींद जंक्शन पर भारी संख्या में जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया। वहीं
हरियाणा पुलिस के जवानों की भी जंक्शन पर ड्यूटी लगाई गई है।
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
8 of 12
सतलोक आश्रम में जाने के लिए एक ही मुख्यद्वार है। इस द्वार पर महिलाएं,
बच्चे और पुरुष ढेरा जमाए हुए हैं तथा छतों पर भी अनुयायी सुरक्षा में
तैनात हैं। ऐसे में अंदर जाने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है। इसीलिए
पुलिस ने 30 जेसीबी मंगवाई हैं। उन्हें बरवाला रवाना कर दिया है।
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
9 of 12
टीएम जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद हिसार डिपो
की 25 बसें पुलिस लाइन में भेज दी गई हैं। इसके अलावा भिवानी, हांसी,
फतेहाबाद, टोहाना ,जींद आदि डिपो से भी बसें मंगवाई गईं और रात तक डिपो में
पहुंच जाएंगी।
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
10 of 12
पुलिस के जवानों ने अलग-अलग स्थानों से जींद पहुंचे रामपाल के समर्थकों को
ट्रेन से वापस पानीपत की तरफ रवाना कर दिया। शुक्रवार देर रात तक जंक्शन पर
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी था।
'संत' की 'आर्मी' और पुलिस आमने-सामने, सीमाएं सील
11 of 12
वहीं रात के समय दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों पर भी पुलिस की
पैनी नजर रही ताकि दिल्ली की तरफ से बरवाला जाने के लिए आने वाले रामपाल के
समर्थकों को बरवाला जाने से रोका जा सके।