फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम हमला: आतंकी नेटवर्क खंगालने में जुटीं एजेंसियां, 500 संदिग्ध हिरासत में; तीसरे दिन भी तलाशी अभियान

Fri, 13 Nov 2026 02:51 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कुलगाम हमले के बाद एजेंसियां आतंकी नेटवर्क को खंगालने में जुटीं हैं। 500 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल हो गई है। सीआरपीएफ चौकी पर हमले के तीसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को सीआरपीएफ नाके पर आतंकी हमला हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के नेटवर्क और उनके स्थानीय मददगारों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में करीब 500 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी कुलगाम के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान जारी रहा। सुरक्षा बलों ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कर बख्तरबंद वाहन तैनात किए हैं। जांच एजेंसियां सक्रिय आतंकी मॉड्यूल, स्थानीय मददगार और आतंकियों के भागने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हैं। 

हमला बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे अखरान इलाके में हुआ था। आतंकियों ने मीर बाजार के पास सीआरपीएफ की चौकी को निशाना बनाया था। हमले में सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के तीन जवान घायल हुए थे। इनमें एक हेड कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकी घनी झाड़ियों की आड़ लेकर मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
Trending Videos

एनआईए की जांच

हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल हो गई है। एनआईए टीम ने घटनास्थल का दौरा कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। जांच एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। इससे हमलावरों की आवाजाही और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

 
विज्ञापन

शुरुआती जांच के तथ्य

शुरुआती जांच के अनुसार, हमलावर करीब 50 मीटर दूर दलदली क्षेत्र से पैदल चौकी तक पहुंचे थे। उन्होंने एके-47 से गोलियां चलाई थीं। घटनास्थल से एक मोटोरोला मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें