चिनैनी। दो वाहनों की टक्कर के कारण चिनैनी-नाशरी टनल के पास रविवार की सुबह कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे आम लोगों को परेशान होना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक रविवार को नाशरी के पास दो वाहनों की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों ओर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक टनल के पार और चिनैनी की तरफ वाहन रुके रहे। वहीं नाशरी के पास वाहनों को सड़क किनारे कर जाम को खुलवाया गया। उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि आए दिन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। जब तक हाईवे फोरलेन नहीं हो जाता, तब तक जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद कम है।