एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मौसम का फिर बदला मिजाज, मैदानी इलाकों में बारिश

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बारिश, बर्फबारी से और बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का लिया सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद बुधवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट होने पर ठंड ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। वीरवार को तेज बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।
बुधवार को सुबह से ही बादल छा गए थे। शाम करीब चार तेज हल्की बारिश हुई। लेकिन ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी जरूर हुई। वहीं हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई और शहरवासियों को ठंड ने परेशान करना शुरू कर दिया। रात के समय लोगों को कई स्थानों पर आग जलाकर ठंड से बचने के उपाय करते हुए देखा गया। शाम के समय लोग भी ज्यादा गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। शहरवासियों का कहना है कि इस बार ठंड बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। पिछले दिनों की बारिश व बर्फबारी से अभी राहत मिली नहीं थी, कि अब फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। अगर फिर से कुछ बारिश व बर्फबारी होती है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एयरफोर्स के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बुधवार रात को हल्की बारिश की संभावना है वीरवार को मौसम ज्यादा खराब होने पर तेज बारिश व भारी बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें