एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वकीलों की हड़ताल 21वें दिन भी रही जारी

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कठुआ। वकीलों की हड़ताल वीरवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कामकाज बंद रखा गया और धरना प्रदर्शन किया गया। धरने पर बैठे वकीलों ने कहा कि जम्मू संभाग के सभी वकील पहली नवंबर से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार ने मसले को हल करने का अभी तक कोई भी प्रयास नहीं किया है। शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन का सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का यह रवैया वकीलों को उग्र प्रदर्शन करने को मजबूूर कर रहा है। उपराज्यपाल चंद लोगों की नुमाइंदगी करने वाले संगठनों को बातचीत के लिए बुलाते हैं, लेकिन वकीलों को तवज्जो नहीं दी जा रही है। हालांकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना भी राज्यपाल को एक पत्र लिखकर वकीलों की मांग का समर्थन कर चुके हैं, लेकिन काई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
कहा कि जिला बार एसोसिएशन कठुआ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के समर्थन में आंदोलन कर रही है। वह जो निर्णय लेगी उसी की तर्ज पर पूरे जिला में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द रजिस्ट्रेशन अधिकारों पर उठे विवाद पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है जिसका सारा उत्तरदायित्व प्रदेश प्रशासन का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें