एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोंदपुर जयचंद के दो और कामगार कोरोना पॉजिटिव

शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
गोंदपुर जयचंद उद्योग कोरोना पोस्टिव आने से डयूटी पर तैनात पुलिस जवान - फोटो : Una
विज्ञापन

Next Article

टाहलीवाल/दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विस क्षेत्र के तहत पंजाब सीमा से सटे गोंदपुर जयचंद के एक उद्योग में एक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उद्योग में दो ओर लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रवासी कामगारों के तीन पॉजिटिव मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उद्योग को अपनी निगरानी में लेकर आवाजाही बंद कर दी है। सोमवार को दोनों कामगारों की पंजाब से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें कोविड्ड केयर सेंटर खड्ड में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिन भी एक कामगार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पंजाब सीमा से सटे गोंदपुर जयचंद के उद्योग में बीते दिनों प्रवासी कामगार बिहार से दो बसों के जरिए पहुंचे थे। उनका कोरोना टेस्ट लुधियाना के डीएमसी में करवाया था। इनमें बीते दिन भी एक कामगार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे उपचार के लिए खड्ड स्थित कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया था। सोमवार को उद्योग के 21 और 23 वर्षीय प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया है।
टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उद्योग के 38 व 26 कामगारों की पंजाब से रिपोर्ट पंजाब से आई है जिनमें तीन कामगार पॉजिटिव आए हैं। वे अलग-अलग रहते हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग बाकी कामगारों की भी स्वास्थ्य जांच करवा रहा है। एसएचओ हरोली मनोज कुमार का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद उद्योग को पुलिस ने अपनी निगरानी में लेकर पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। एसएचओ ने बताया कि दोनों कामगारों को खड्ड कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें