एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कफ्र्यू के दूसरे दिन निगम की बसों को ना के बराबर मिली सवारियां

शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिलासपुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन निगम की बसों को नाममात्र सवारियां मिलीं। निगम ने शनिवार को तीन लंबे रूटों पर बसों को भेजा। निगम ने जाहू-चंडीगढ़, बिलासपुर-अमृतसर और चंबा शिमला रूटों पर बसों को भेजा। सवारियां कम मिलने से अब लोकल रूटों में भी कटौती की गई है। जिले में 61 लोकल रूटों पर बसों को भेजा गया। लेकिन, अधिकतर कार्यालय बंद होने से बहुत ही कम सवारियां मिलीं। इसके चलते अब हिमाचल पथ परिवहन निगम के बिलासपुर डिपो की 42 लोकल रूटों पर ही बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कफ्यू के कारण कार्यालय बंद होने से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। इसके चलते अब निगम की बसों में भी न के बराबर सवारियां मिल रही हैं। इसलिए रूटों में कटौती कर दी गई है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो के आरएम केएल यादव ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग कम ही सफर कर रहे हैं। इसके चलते कई रूटों पर 3 और 4 सवारियां के साथ बसों को चलाया गया। रविवार को सवारियों को देखकर ही लोंग रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकल रूटों में कटौती की गई है। पहले 61 रूटों पर बसें भेजी जा रही थीं, लेकिन अब सवारियां न होने के कारण 42 लोकल रूटों पर ही बसों को चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ही अन्य रूटों के लिए बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें