एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एनजी मॉल के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद, सिक्योरिटी गार्ड ने व्यापारी पर चलाई गोली

Updated Sun, 04 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एनजी मॉल के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद, सिक्योरिटी गार्ड ने व्यापारी पर चलाई गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

-गार्ड ने 32 बोर की राइफल से की फायरिंग, बाल-बाल बचा व्यापारी, कार की डिक्की व सीटों पर लगे गोली के छर्रे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में एनजी मॉल के बाहर पार्किंग को लेकर एक व्यापारी व सिक्योरिटी गार्ड के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने अपनी राइफल से फायरिंग कर दी। गोली कार के पीछे के शीशे को तोड़ते हुए फ्रंट शीशे पर लगी एलईडी में घुस गई। साथ ही सीटों में छर्रे घुस गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुुकानदार की शिकायत पर एनजी मॉल एवं ज्वेलर्स के गार्ड पर हत्या के प्रयास व रास्ता रोकने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
मॉडल टाउन निवासी हेमंत शाहपुरी ने बताया कि उसका जगाधरी में शाहपुरी इलेक्ट्रॉनिक के नाम से शोरूम है। उनके घर के साथ ही एनजी मॉल व जेवरात ज्वेलर्स है। मॉल के पीछे बने रास्ते में यहां आने वाले ग्राहक गलत ढंग से अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आने जाने का रास्ता नहीं बचता। यह समस्या रोजाना आती है। हेमंत ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को वह दुकान बंद करके अपनी कार से घर आ रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वह अपने घर के पीछे कार पार्क करने के लिए पहुंचा तो मॉल के पीछे रास्ते में काफी कारें व अन्य वाहन खड़े हुए थे। इससे उनका रास्ता पूरी तरह बंद था। मौके पर मॉल का गार्ड एवं चौकीदार गुरदीप सिंह कुछ लोगों के साथ खड़ा था। जब उसने मॉल के गार्ड को गाड़ियां हटवाकर रास्ता खोलने की बात कही तो आरोपी उससे गाली गलौच करने लगा। दोनों की बहस हो गई और आरोपी हाथापाई करने लगा। हाथापाई होने पर मॉल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव किया। बाद में मॉल के स्टाफ ने गाड़ियों को साइड में करवा कर रास्ता साफ करवाया। वह अपनी कार में बैठकर अपने घर की तरफ चलने लगा तो आरोपी गार्ड 32 बोर की अपनी राइफल से जान से मारने की नीयत से उस पर पीछे से गोली चला दी। जो उसकी कार के शीशे को चकनाचूर करती हुई कार के अंदर एलसीडी में लगी। कुछ छर्रे कार की डिक्की और कार की सीटों पर भी लगे। गोली लगने से दुकानदार बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


लंबे समय से हो रही है अवैध पार्किंग
दुकानदार हेमंत ने बताया कि मॉल द्वारा लंबे समय से सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग की जा रही है। इसके चलते यहां से निकलने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए पहले भी कई बार कहा गया, लेकिन इन वाहनों को यहां से नहीं हटाया गया।

आरोपी बोला- सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली
आरोपी गार्ड ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने कहा कि उसने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई थी। हेमंत ने कहा कि सेल्फ डिफेंस में सामने से गोली चलाई जाती है। न की पीछे से, लेकिन आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया।
---
आरोपी गार्ड के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नरेंद्र राणा, सिटी थाना एसएचओ

फोटो : 26 व 27
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें