फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: सिंगर के दोहरे मापदंड वाले सवाल पर प्रोफेसर ने क्या कहा? कोल्डप्ले से तुलना पर भी रखी अपनी बात

Mon, 23 Nov 2026 09:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हाल ही में दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में दोहरे मापदंड जैसी बात कही।
  • इस मामले पर प्रोफेसर धारेन्नवर ने जवाब दिया है और अपनी बात रखी है।
  • अहमदाबाद कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के तीन गानों पर आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट में सवाल उठाया था कि कोल्डप्ले को 'ड्रंक एंड हाई' जैसे गाने गाने की छूट मिल जाती है जबकि उनके कुछ गानों पर आपत्तियां जताई जाती हैं। अब उनके संगीत के खिलाफ शिकायत करने वाले प्रोफेसर ने इस पर जवाब दिया है। 
विज्ञापन

डॉ. पंडितराव धारेन्नवर ने कहा है कि उनकी आपत्तियां सिर्फ दिलजीत के खिलाफ नहीं थीं। उन्होंने दावा किया कि जनवरी 2025 में शहर में होने वाले कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट से पहले, उन्होंने बैंड के गाने 'हिम फॉर द वीकेंड' को लेकर भी चिंता जताई थी। 
Trending Videos

दोहरे मापदंड पर क्या बोले प्रोफेसर?
चंडीगढ़ के रहने वाले इस प्रोफेसर ने एक वीडियो के जरिए दोहरे मापदंड पर बात की। उन्होंने कहा, 'कोल्डप्ले के परफॉरमेंस से पहले मैंने अहमदाबाद के जिला बाल संरक्षण अधिकारी को एक शिकायत भेजी थी। मेरी शिकायत के आधार पर उन्होंने एक नोटिस जारी किया। उस नोटिस में लिखा था कि कोल्डप्ले वह गाना नहीं गाएंगे।'

दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
किन संगीतकारों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत?
धारेन्नवर ने कहा कि वह उस नोटिस की एक कॉपी भी साझा करेंगे, जिसमें खास तौर पर उस गाने और उसके बोलों का जिक्र था। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ दिलजीत दोसांझ के खिलाफ नहीं हूं। मैं उन सभी के खिलाफ हूं जो शराब, ड्रग्स और बंदूकों के बारे में गाने गाते हैं। जैसे करण औजला, हनी सिंह, सुनिधि चौहान, बब्बू मान और अन्य। मैं उन सभी के खिलाफ हूं। इसलिए 'दोहरे मापदंड' जैसी बात कहने की कोई जरूरत नहीं है।'

प्रोफेसर ने दावा किया कि उन्होंने अहमदाबाद में सुनिधि चौहान, पंजाब में करण औजला, हनी सिंह, बब्बू मान और शैरी मान के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं।

दिलजीत का सवाल क्या था?
यह पूरी बातचीत 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए दिलजीत के परफॉरमेंस के बाद सामने आई है। वहां अपने गानों पर लगी पाबंदियों के बारे में बात करते हुए दिलजीत ने कोल्डप्ले का जिक्र किया था। जनवरी 2025 में उसी जगह पर ब्रिटिश बैंड की परफॉर्मेंस को याद करते हुए गायक ने सवाल उठाया कि उनके गानों के बोल पर तब ऐसी आपत्तियां क्यों नहीं उठाई गईं।

उन्होंने पूछा, 'पिछले साल जब कोल्डप्ले बैंड ने यहां परफॉर्म किया था, तो मैंने तय किया कि एक दिन मैं भी यहां परफॉर्म करूंगा। लेकिन मैं आपको एक बात बताता हूं: जब कोल्डप्ले गाता है, 'आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई' तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती। मुझे भी वह गाना पसंद है। लेकिन जब कोल्डप्ले यहां आकर इसे गाता है, तो किसी को कोई परेशानी क्यों नहीं होती? मगर जब दिलजीत वही गाना गाते हैं तो दिक्कत हो जाती है। ये दोहरे मापदंड क्यों?'
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
किन गानों पर जताई गई आपत्ति?
बता दें कि धारेन्नवर ने अहमदाबाद में दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले गायक की लिस्ट में शामिल तीन गानों- 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके' और 'ब विचों फीम लब्बिया' पर आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि इन गानों के बोल शराब और नशीले पदार्थों के सेवन को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें