फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
इस लीक की खास बात यह है कि मार्वल अब तक इस फिल्म की कहानी को काफी सीक्रेट रखे हुए था। पहले आए टीजर में सिर्फ किरदारों की झलक दिखाई गई थी, लेकिन पूरी कहानी या बड़े क्लैश के बारे में कुछ भी साफ नहीं किया गया था। ऐसे में यह लीक मार्वल के लिए एक बड़ा झटका भी माना जा रहा है।
फिल्म को लेकर उत्साह पहले ही काफी ज्यादा था, खासकर तब से जब 2024 में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने सरप्राइज देते हुए MCU में अपनी वापसी की घोषणा की थी- लेकिन इस बार आयरन मैन नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम के रूप में।
कब रिलीज होगी ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’?
‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को जो और एंथनी रूसो डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले अवेंजर्स: एंडगेम जैसी बड़ी फिल्म बनाई थी।
फिल्म में एंथनी मैकी (कैप्टन अमेरिका), पेड्रो पास्कल (रीड रिचर्ड्स), वनेसा किर्बी (सू स्टॉर्म), पैट्रिक स्टीवर्ट (प्रोफेसर एक्स), रेबेका रोमिजन (मिस्टिक) और रॉबर्ट डाउनी जूनियर (डॉक्टर डूम) जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Who Is Divya Sharma: कौन हैं ‘राख’ वेब सीरीज की सुमन? किरदार से लगाए चार चांद; जानें दिव्या शर्मा के बारे में
इसके बाद इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘अवेंजर्स: सीक्रेट वॉर’ दिसंबर 2027 में रिलीज की जाएगी। फिलहाल, इस लीक के बाद ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है और फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।