दो पालियों में होगी परीक्षा
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेएसी 8वीं की परीक्षा 13 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। पहली पाली में जहां हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के प्रश्नपत्र होंगे, वहीं दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र होंगे।
ओएमआर शीट से होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड ने बताया कि आठवीं की परीक्षा ओएमआर शीट से कराई जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
झारखंड बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों से आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in से झारखंड बोर्ड 8वीं का एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने और छात्रों के बीच हॉल टिकट वितरित करने के लिए कहा है। आंतरिक मूल्यांकन अंकों की प्रविष्टि परिषद की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। आंतरिक मूल्यांकन अंकों के ऑनलाइन रखरखाव की तारीख बाद में प्रकाशित की जाएगी।
इस परीक्षा में प्रत्येक विषय से 50 अंको के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे,जबकि 100 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय की तरफ से किया जाएगा।