एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिल्ली : डीडीए आवासीय योजना में 1353 फ्लैटों के लिए ऑनलाइन हुआ ड्रॉ, एक क्लिक में देखें पूरा प्रसारण

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
DDA
विज्ञापन

Next Article

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवासीय योजना-2021 के अंतर्गत दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर 1353 फ्लैटों का आवंटन का ड्रॉ आज किया गया। पहली बार ऐसा होगा कि स्कीम की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन हुई। आवेदन, भुगतान, सफल आवेदकों को मांग पत्र जारी करना, आवेदन निरस्त व जमा राशि वापिस कराने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई। जिसका सबसे बड़ा फायदा आवेदकों को हुआ, उन्हें केवल एक बार डीडीए के दफ्तर जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल 2 जनवरी से 16 फरवरी के बीच खोली गई इस स्कीम को कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक मंदी के बावजूद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। डीडीए ने बताया है कि इस योजना में कुल 22752 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें से 253 एचआईजी, 757 एमआईजी, 52 एलआईजी तथा 291 ईडब्ल्यूएस (जनता फ्लैटों) के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। डीडीए के यह सभी फ्लैट द्वारका, जसोला, वसंत कुंज के साथ-साथ कई अन्य स्थानों पर उपलब्ध हैं। 

रैन्डम नंबर जेनरेशन टेक्नीक से फ्लैटों का ड्रॉ
इस साल डीडीए के फ्लैटों का ड्रा सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैन्डम नंबर जेनरेशन टेक्नीक के आधार पर किया गया। डीडीए के अनुसार इस सॉफ्टवेयर की कार्यकुशलता विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा कई बार सत्यापति की जा चुकी है। यह ड्रा उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन स्वतंत्र प्रेक्षकों के पैनल की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


उनमें से अन्य दो सदस्य भारत सरकार के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ रहे। आम लोग इस ड्रॉ को इंटरनेट के जरिये लाइव देख सके। सुबह 11 बजे से अपने पर्सनल कम्प्यूटर, मोबाइल पर जाकर ( https://dda.webcast.ml) इसका लाइव टेलीकास्ट देखा गया। 

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें