फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते शातिर : पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, महिलाओं को बनाते थे निशाना

Fri, 27 Nov 2026 09:26 AM IST
Vijay Singh Pundir पीटीआई, गुरुग्राम

सार

पालम विहार के टॉवर एन्क्लेव की रहने वाली एक महिला की चेन छीनकर दोनों बाइक पर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित और विनय के रूप में हुई हैै। ये दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम पुलिस ने 11 नवंबर को गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में हुई चेन स्नेचिंग (गहने छीनने) की एक घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीपी (क्राइम) इंदिवर के अनुसार, पालम विहार के टॉवर एन्क्लेव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि शाम के समय बाहर निकलने पर, बाइत सवार दो लोगों ने उसकी चेन छीन ली। पालम विहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

पालम विहार क्राइम ब्रांच ने 25 नवंबर को ललित को और 26 नवंबर को विनय को गिरफ्तार किया। ये दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते थे। बताया जा रहा है कि वे उन महिलाओं को निशाना बनाते थे जो शाम को टहलने या खरीदारी के लिए बाहर निकलती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें