फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: शराबी ने की पत्नी और तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश, सात वर्षीय बेटा झुलसा

Sun, 15 Nov 2026 01:41 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बेटे के साथ मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पत्नी के साथ चल रहे विवाद से गुस्साए शराबी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर कमरे में जिंदा जलाने की कोशिश की। वह बाटा चौक के रामनगर स्थित अपनी पत्नी के किराए के कमरे पर पहुंचा और खिड़की से कमरे में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। घटना के समय महिला अपने तीनों बच्चों के साथ सो रही थी। आग लगते ही चीख पुकार मच गई। जैसे-तैसे करके परिवार के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन इसमें सात वर्षीय बच्चे का पैर झुलस गया।

विज्ञापन


रामनगर निवासी रेणु (35) ने बताया कि वह अपने चार बच्चों के साथ अपने पति से अलग किराए का मकान लेकर रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति राजू (40) पिछले तीन दिनों से लगातार उसके कमरे के चक्कर लगा रहा था। वह उस पर दोबारा साथ रहने का दबाव बना रहा था। लेकिन वह उसकी शराब पीने की आदत के कारण उसके साथ दोबारा रहने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। रेणु ने बताया कि रविवार रात वह बेटी दिशा (14) और बेटों राज (12) व वंश (7) के साथ कमरे में सो रही थी। बड़ा बेटा देव (17) काम पर गया हुआ था। इसी दौरान पति ने खिड़की से पर्दा हटाकर कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। अचानक आग लगने से सभी की नींद खुल गई और उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वंश आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्चे का उपचार जारी है।

नशे की लत और मारपीट के कारण हुई थी अलग
महिला ने बताया कि वह लगभग डेढ़ साल से अपने चारों बच्चों को लेकर पति से अलग लाल कोठी के पास किराये का मकान लेकर रह रही है। वह एक कोठी में आया का काम करके परिवार का खर्च चलाती है। रेणु ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। यही कारण था कि वह अपने बच्चों को लेकर उससे अलग हो गई थी। अब वह दोबारा साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


पहले भी कई बार कर चुका है मारपीट
महिला ने बताया कि पति नशे का आदी है और पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। एक बार उसने चाकू से भी हमला किया था और वह बाल-बाल बच गई थी। इसी सारे कारणों से वह अपने बच्चों को लेकर अलग हुई थी। अलग होने के बाद भी अब आरोपी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।

अभी नहीं दी लिखित शिकायत
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अभी महिला की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, घटना की जानकारी मिली है। डॉक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें