फरीदाबाद। बोर्ड कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही हैं। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की जीव, भौतिक विज्ञान व रसायन शास्त्र की परीक्षा बाह्य परीक्षक लेंगे। अन्य विषय की परीक्षा स्कूल की ओर से नियुक्त अध्यापक ही ले सकेंगे। हालांकि
इस दौरान 9वीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में हाजिर व गैर हाजिर परीक्षार्थियों की जानकारी भी ऑब्जर्वर सीधे ईमेल के जरिए बोर्ड को देंगे। साथ ही नियमानुसार परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करेंगे। कक्षा 10वीं व 12वीं की अन्य प्रायोगिक परीक्षा के लिए स्कूल मुखिया स्कूल के ही प्राध्यापकों की नियुक्ति कर परीक्षा कराएंगे। इस दौरान यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्कूल की ओर से संचालित की जा रही गैर बोर्ड कक्षा 9वीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का संचालन नियमानुसार हो रहा है। साथ ही प्रायोगिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के 25-25 के अनुपात में विभिन्न ग्रुप बनाकर परीक्षा संचालन करना होगा। इससे संबंधित फोटो बोर्ड की आधिकारिक ई-मेल व वेबसाइट पर अपडेट करने होंगे। यह सुनिश्चित होने के बाद ही इस बार प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित हो सकेंगी।
एनआईटी-3 स्थित राजकीय कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र मनचंदा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इस संबंध में जानकारी भेजी जा चुकी है। परीक्षा संबंधित फोटो अपलोड होने के बाद ही उसी दिन प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड किए जा सकेंगे। यह सुनिश्चित करना परीक्षा ऑब्जर्वर की जानकारी होगी। हालांकि बोर्ड की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि ऑब्जर्वर परीक्षा संचालन में दखल नहीं देंगे। वह केवल परीक्षा का अपडेट बोर्ड को देंगे।