एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

CBI Raids: रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में सीबीआई का छापा, कई अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Dec 2022 12:57 PM IST

सार

सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न दफ्तरों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कैंट में बीते दिनों में विभिन्न सामग्रियों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता के शक में यह छापा मारा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने शुक्रवार को रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में छापा मारा। यहां कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इसके अलावा सीबीआई ने कई दस्तावेज भी खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर देहरादून आई है। बताया जा रहा है कि इनकी जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के अधिकारिक सूत्र इस कार्रवाई को औचक निरीक्षण बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न दफ्तरों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कैंट में बीते दिनों में विभिन्न सामग्रियों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता के शक में यह छापा मारा गया।

 

सीबीआई की टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। बता दें कि तीन माह पहले सीबीआई ने देहरादून कैंट बोर्ड के दफ्तर में भी इसी तरह की औचक निरीक्षण की कार्रवाई की थी। वहां से भी बहुत से दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की गई तो पता चला कि क्षेत्र में अवैध मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इस मामले में कैंट बोर्ड के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों से पूछताछ चल रही है। हालांकि, रुड़की में किस तरह की शिकायत थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सीबीआई की कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें