फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 5 बजे उठकर मेकअप करने की मजबूरी! चीन के इस रेस्तरां में महिलाओं के लिए अजीब नियम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 27 Nov 2026 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab Gajab: चीन की एक मशहूर हॉटपॉट रेस्टोरेंट चेन पर महिला कर्मचारियों के लिए मेकअप और हेयरस्टाइल से जुड़े सख्त नियम लागू करने के आरोप लगे हैं। दावा है कि कुछ कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से पहले घंटों तैयार होना पड़ता है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।
 
विज्ञापन
महिला कर्मचारियों के लिए मेकअप के सख्त नियम? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह-सुबह काम पर जाने की तैयारी हो और उस दौरान सबसे बड़ी चिंता इस बात की हो कि आईलाइनर ठीक लगा है या नहीं, नकली पलकें सही से चिपकी हैं या नहीं तो आप क्या सोचेंगे? जाहिर है, किसी भी नौकरी में काम और जिम्मेदारी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। लेकिन चीन की एक मशहूर रेस्टोरेंट चेन को लेकर इन दिनों कुछ ऐसा ही मामला चर्चा में है। यहां महिला कर्मचारियों के लिए मेकअप से जुड़े कथित नियमों ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर खूब बहस हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन


महिला कर्मचारियों के लिए मेकअप के सख्त नियम?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की चर्चित रेस्टोरेंट चेन न्यू न्यू सुकीयाकी अपने जापानी स्टाइल हॉटपॉट बुफे के लिए जानी जाती है। इस ब्रांड की शुरुआत शंघाई से हुई थी। कुछ समय पहले यह रेस्टोरेंट अकेले खाना खाने आने वाले ग्राहकों के लिए बनाए गए खास केबिन की वजह से चर्चा में आया था। लेकिन, अब इसके कामकाज से जुड़े कुछ कथित नियमों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

मेकअप संबंधी नियमों को लेकर उठाए सवाल 
दरअसल, एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारियों के लिए बनाए गए मेकअप संबंधी नियमों को लेकर सवाल उठाए। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यहां महिलाओं को ड्यूटी के दौरान खास अंदाज में तैयार होकर आने की अपेक्षा की जाती है। इसमें लिपस्टिक, आईशैडो, आईलाइनर और नकली पलकों के साथ बालों को सही तरीके से संवारना भी शामिल बताया गया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग शाखाओं में इन नियमों को लेकर अलग-अलग अपेक्षाएं हैं। कुछ जगहों पर ये नियम सिर्फ ग्राहकों को खाना परोसने वाली महिला कर्मचारियों के लिए बताए गए हैं, जबकि कुछ अन्य शाखाओं में रसोई और सफाई का काम करने वाली महिलाओं पर भी इन्हें लागू करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


सुबह 5 बजे उठकर तैयार होने का दावा
इस मामले में एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि ड्यूटी के लिए तैयार होने में इतना समय लग जाता था कि उसे सुबह करीब पांच बजे उठना पड़ता था। वहीं, एक नौकरी की इच्छुक महिला ने दावा किया कि मेकअप करने के कौशल और हेयरस्प्रे का इस्तेमाल न कर पाने की वजह से उसे पार्ट टाइम नौकरी नहीं मिली। कुछ रिपोर्ट्स में मेकअप के तय मानकों का पालन न करने पर कर्मचारियों के वेतन से छोटी रकम काटे जाने का दावा भी किया गया है। वहीं, पूर्णकालिक कर्मचारियों को मेकअप के लिए हर महीने थोड़ा भत्ता मिलने की बात भी सामने आई है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
यह मामला सामने आने के बाद चीन के सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। कई यूजर्स का कहना है कि ग्राहक रेस्टोरेंट में अच्छा खाना और बेहतर सेवा पाने के लिए जाते हैं, न कि महिला कर्मचारियों का मेकअप देखने के लिए। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि काम के अलावा तैयार होने में लगने वाला अतिरिक्त समय और खर्च आखिर महिला कर्मचारियों पर ही क्यों डाला जाए?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें