सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
रावण के पुतला दहन पर कसा तंज
सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने दशहरे पर धनुष और तीर इसलिए फेंक दिए, क्योंकि उन्हें समझ आ गया कि उनके दोनों ओर असली रावण खड़े हैं, जो बीजेपी से जुड़े हैं। नकली रावण को मारने से काम नहीं चलेगा, असली रावण यानी बीजेपी को खत्म करना होगा। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को ‘रावण के अवतार’ बताते हुए कहा कि ये लोग केवल नफरत और विभाजन की राजनीति कर रहे हैं।
चुनावी 'बरसाती मेंढक' पर तंज
सुधाकर सिंह ने बिहार में हाल ही में उभर रहे नेताओं को ‘चुनावी बरसाती मेंढक’ कहते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज चुनाव के समय चुनौतियां पेश कर रहे हैं, वे फिर से मुंह की खाएंगे। इन लोगों को विधानसभा चुनाव में 20,000 से ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नीतीश कुमार पर तीखा हमला
सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार को गर्त में धकेल रहा है। मुख्यमंत्री का दिमाग अब काम नहीं कर रहा। उनकी पार्टी के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वे खुद को हमेशा सही समझते हैं। अगर ये लोग सत्ता में रहे तो बिहार की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।
बिहार की सुरक्षा स्थिति पर चिंता
सुधाकर सिंह ने कैमूर के एक पत्रकार के भाई की हत्या पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या और अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस राज्य में रोज हत्याएं हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी सरकार इससे बेखबर है। मुख्यमंत्री गृह मंत्री भी हैं, लेकिन न वे माफी मांगते हैं और न ही कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाते हैं।
राबड़ी आवास लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, ओसामा शहाब समेत अन्य राजद नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भविष्य के राजनीतिक संकेत
राजद सांसद ने अपने बयानों से यह स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में राजद और उनके गठबंधन के नेता बीजेपी और नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ कड़ा मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेता हैं, तब तक बिहार में सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को पनपने नहीं दिया जाएगा।