फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 दिसंबर से रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की होगी बुकिंग: तीन वेरिएंट और पांच रंगों में मिलेगी बाइक, जानें कीमत?

Sat, 28 Nov 2026 05:16 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हिमालयन 750 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये है।
  • देशभर में बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी।
  • मोटोवर्स में पहुंचे लोग 28 नवंबर से बुकिंग कर सकेंगे।
  • डिलीवरी कब से मिलेगी, यह कंपनी ने अभी नहीं बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : royalenfield
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल एनफील्ड ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी बाइक हिमालयन 750 भारत में उतार दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है। ईआईसीएमए 2026 में दुनिया के सामने आने के बाद कंपनी ने इसे वागातोर में हो रहे मोटोवर्स के पहले दिन पेश किया। आम ग्राहकों को बुकिंग के लिए 1 दिसंबर तक इंतज़ार करना होगा, जबकि मोटोवर्स में आए लोग पहले बुक कर पाएंगे।

बुकिंग 1 दिसंबर से होगी शुरू

कंपनी ने बुकिंग दो चरणों में रखी है। वागातोर में मोटोवर्स में शामिल हुए लोग 28 नवंबर से ही अपनी बाइक बुक कर सकेंगे। बाकी देश के ग्राहकों के लिए बुकिंग 1 दिसंबर से खुलेगी। बाइक पांच रंगों में मिलेगी और वेरिएंट के हिसाब से कीमतें अलग-अलग हैं। बताई गई सभी कीमतें शुरुआती हैं। डिलीवरी कब से शुरू होगी, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कुछ साफ नहीं किया है।

743सीसी का नया इंजन मिलेगा

हिमालयन 750 में 743सीसी का नया पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। इसे कंपनी के मौजूदा 648सीसी इंजन को काफी बदलकर और बड़ा करके तैयार किया गया है। यह 7000 आरपीएम पर 55 एचपी की ताकत और 5000 आरपीएम पर 63 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि कुल टॉर्क का 90 प्रतिशत हिस्सा महज 3500 आरपीएम से ही मिलने लगता है। इंजन 1300 आरपीएम पर आइडल रहता है।

तीन वेरिएंट और पांच रंग में उपलब्ध

  • बेस वेरिएंट: अलॉय रिम के साथ एज्टेक ग्रीन और टेक्टोनिक ब्लैक रंग में, सीएट क्रॉसराड एटी टायर के साथ।
  • बीच का वेरिएंट: ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक रिम, वाइकिंग ब्रॉन्ज और साइबेरिया व्हाइट रंग, व्रेडेस्टीन सेंटौरो एक्सआर टायर।
  • टॉप वेरिएंट: सिर्फ अंटार्कटिक सिल्वर रंग में, साथ में GIVI का टॉप बॉक्स और पैनियर, हीटेड ग्रिप, हैंडगार्ड और एल्युमिनियम स्किड प्लेट।
  • एक्सेसरीज: ये चीजें बाकी चार रंगों के साथ अलग से भी जुड़वाई जा सकती हैं।
  • पहिए: तीनों वेरिएंट में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच का पहिया है।

फीचर्स की है भरमार

कंपनी इसे अपनी अब तक की सबसे ज्यादा फीचर वाली बाइक बता रही है। इसमें क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग के हिसाब से काम करने वाला एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। नई एलईडी हेडलाइट मौजूदा से ज्यादा रोशनी वाली बताई गई है। आगे दो डिस्क ब्रेक और एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन भी हैं। कंपनी की दूसरी 750सीसी बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी 750 के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें